Tuesday, April 28, 2026
40.1 C
Raipur

CG Breaking News : IPS आशुतोष सिंह जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, CBI में बनाए गए SP – गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी आशुतोष सिंह को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर पदस्थ किया गया है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को औपचारिक मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि उन्हें तीन सप्ताह के भीतर रिलीव किया जाए। आशुतोष सिंह का कार्यकाल CBI में ज्वाइनिंग की तारीख से पांच वर्ष या अगले आदेश (जो भी पहले हो) तक रहेगा।

कौन हैं आईपीएस आशुतोष सिंह

आशुतोष सिंह 2012 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं, जो इस समय महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्यरत हैं। वे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासी हैं। उनका जन्म 9 मार्च 1986 को हुआ था। उनके पिता रेलवे में इंजीनियर थे।

Read More : CG Breaking News : IPS आशुतोष सिंह जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, CBI में बनाए गए SP – गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

आशुतोष सिंह ने लखनऊ से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। दसवीं में 88% अंक और 12वीं में 80% अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र में स्नातक किया। फिर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), दिल्ली से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर (MA) किया और इस दौरान NET-JRF भी क्वालीफाई किया।

एम.फिल के दौरान उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की। पहले प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन चयन नहीं हो सका। दूसरे प्रयास में उन्होंने 225वीं रैंक हासिल कर UPSC परीक्षा पास की और आईपीएस के रूप में चयनित हुए। इससे पहले वे चार अन्य सरकारी परीक्षाओं में चयनित हो चुके थे, मगर उन्होंने सिविल सर्विस को ही अपना लक्ष्य बनाया।

Read More : Maddock Universe : सैयारा’ फेम अनीत पड्डा लेंगी कियारा की जगह, मैडॉक यूनिवर्स में करेंगी दमदार एंट्री

24 दिसंबर 2012 को सेवा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने हैदराबाद स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण पूरा किया। इसके बाद रायपुर में प्रशिक्षु आईपीएस, सरगुजा में डीएसपी हेड क्वार्टर, और अंबिकापुर में सीएसपी के पदों पर कार्य किया। अंबिकापुर में रहते हुए उनके नेतृत्व और कार्यशैली की खूब सराहना हुई।

वर्तमान में महासमुंद जिले के एसपी के रूप में कार्यरत आशुतोष सिंह को कुशल, अनुशासित और प्रभावशाली पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। अब उनका CBI में कार्यकाल राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर उनकी क्षमताओं की परीक्षा होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories