CG News : बीजापुर। जिले के ग्राम पंचायत पादेडा (हिरोलीपारा) में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। नहाने गए तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे दोपहर में खेलने के दौरान तालाब में नहाने गए थे, इसी बीच गहराई में जाने से वे डूब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद पटवारी और राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
CG News : Read More : Bollywood Hungama : सैयारा’ फेम अनीत पड्डा लेंगी कियारा की जगह, मैडॉक यूनिवर्स में करेंगी दमदार एंट्री
ग्रामीणों ने बताया कि यह तालाब बच्चों के खेलने और नहाने का सामान्य स्थल था, लेकिन सुरक्षा इंतज़ामों की कमी ने तीन परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।
Read More : CG News : हाथी की करंट तार से हुई मौत, पुलिस ने 3 आरोपियों को धर दबोचा
स्थानीय शिक्षकों के अनुसार, तीनों बच्चे पास के स्कूल में पढ़ते थे। वे परिवार के लिए उम्मीद और खुशी का कारण थे, लेकिन यह हादसा पूरे गांव के लिए अपूरणीय क्षति साबित हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।











