Hong Kong Airport Accident : लैंडिंग के दौरान कार्गो विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में गिरा, दो की मौत…

Parivesh
Hong Kong Airport Accident

Hong Kong Airport Accident : हांगकांग : हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा हो गया। दुबई से आ रहा एक बोइंग 747 कार्गो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर समुद्र में जा गिरा। इस दुर्घटना में दो ग्राउंड व्हीकल कर्मियों की मौत हो गई, जबकि विमान में सवार सभी चार क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

Hong Kong Airport Accident : हांगकांग एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, तुर्की एयर कार्गो कंपनी एयरएसीटी (AirACT) द्वारा एमिरेट्स स्काईकार्गो के लिए संचालित उड़ान संख्या EK9788 सुबह लगभग 3:50 बजे अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दुबई से उतर रही थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि विमान के फिसलने से एयरपोर्ट के ग्राउंड व्हीकल में सवार दो कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।

READ MORE : Niwari News : MP के लापता इंजीनियर हेमंत सोनी के लिए CM मोहन यादव ने उत्तराखंड CM से मांगी मदद…

हांगकांग के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक होने के कारण, अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर उत्तरी रनवे को बंद कर दिया है, जहां यह दुर्घटना हुई। हालांकि, एयरपोर्ट के दो अन्य रनवे पर सामान्य रूप से परिचालन जारी है। नागरिक उड्डयन विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त एयरलाइन तथा अन्य संबंधित पक्षों के साथ आगे की कार्रवाई कर रहा है।

READ MORE : Happy Diwali 2025 : सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं, कहा, अंधकार पर प्रकाश और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का लें संकल्प

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *