KBC NEWS: KBC में नए होस्ट की एंट्री, अमिताभ बच्चन ने पीछे से धक्का देकर किया बाहर, ऑडियंस रह गई दंग

KBC NEWS: नई दिल्ली: लंबे समय से कौन बनेगा करोड़पति के मेजबान अमिताभ बच्चन हैं, लेकिन इस बार शो में उनके स्थान पर कोई और नजर आने वाला है। इस बात से खुद अमिताभ बच्चन भी नाराज दिखे। जब उन्होंने देखा कि कोई और उनके होस्ट की जगह ले रहा है, तो वह दौड़ते हुए आए और पीछे से धक्का मारकर उस शख्स को हटा दिया। अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ और वह शख्स कौन था? चलिए बताते हैं।

KBC NEWS: कौन था अमिताभ को आउट करने वाला?

KBC NEWS: आने वाले केबीसी एपिसोड में मजेदार दृश्य देखने को मिलेगा क्योंकि इसमें कॉमेडियन सुनील ग्रोवर बतौर होस्ट अमिताभ बच्चन की जगह लेते दिखेंगे। केबीसी का नया प्रोमो सामने आया है जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। प्रोमो में सुनील बिल्कुल अमिताभ बच्चन के अंदाज में नजर आ रहे हैं—सफेद बाल, फ्रेंच दाढ़ी, नीले सूट और चश्मा पहने। वे शो की शुरुआत करते हैं और सबका अभिवादन करते हैं। हालांकि, वे ज्यादा देर तक होस्टिंग नहीं कर पाए क्योंकि पीछे से अमिताभ बच्चन दौड़ते हुए आए और उन्हें धक्का देकर साइड कर दिया।

KBC NEWS: एक और प्रोमो में सुनील, अमिताभ को हॉटसीट पर बैठाकर बातचीत करते दिखे। वहीं ऑडियंस में से एक व्यक्ति जाने लगा तो सुनील ने अमिताभ के स्टाइल में उसे हड़का कर वापस बैठा दिया। यह देख अमिताभ खुद हंस पड़े।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @sonytvofficial


KBC NEWS: धरम पाजी बने कृष्णा अभिषेक का कॉमेडी धमाका

KBC NEWS: इस दिवाली स्पेशल एपिसोड में केवल सुनील ही नहीं बल्कि कृष्णा अभिषेक भी अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले हैं। एक प्रोमो में कृष्णा धर्मेंद्र के रूप में नजर आए। उन्होंने आते ही कहा कि सेट पर कई नकली कलाकार घूम रहे हैं और खुद अमिताभ को भी नकली बताया।

KBC NEWS: सुनील और कृष्णा की जोड़ी केबीसी में धमाल मचाने को तैयार है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस एपिसोड को अब तक का सबसे मजेदार KBC एपिसोड मान रहे हैं और जल्द इसे देखने की उम्मीद जता रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि केबीसी सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी चैनल पर प्रसारित होता है। यह खास एपिसोड सोमवार को प्रसारित होगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories