Gwalior News : सेक्सटॉर्शन का खेल : भाभी ने देवर को फंसाया, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 10 लाख मांगे…फिर

Parivesh
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर, मध्य प्रदेश। (रिपोर्ट: भूपेन्द्र भदौरिया) ग्वालियर से ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में रिश्ते की एक भाभी ने अपनी महिला मित्र और तीन अन्य पुरुषों के साथ मिलकर अपने ही देवर को फंसाया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उससे 10 लाख रुपये की डिमांड की।

READ MORE : Indore News : किन्नर सुसाइड प्रयास मामले में बड़ा एक्शन, तीन फरार आरोपियों पर इनाम घोषित…

Gwalior News : घटना का पूरा घटनाक्रम:

पेशे से बेलदार पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी रिश्ते की भाभी ने उसकी दोस्ती एक अन्य महिला से कराई थी। एक दिन भाभी उसे गोवर्धन कॉलोनी स्थित एक घर में महिला मित्र से मिलवाने ले गई।

  • भाभी कमरे से बाहर चली गई, जिसके बाद महिला मित्र ने पीड़ित को कपड़े उतारने को कहा।
  • जैसे ही पीड़ित ने कपड़े उतारे, उसकी भाभी अन्य तीन युवकों के साथ कमरे में आ गई।
  • आरोपियों ने तुरंत युवक का नग्न वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने धमकी दी कि वे महिला मित्र के साथ ‘गलत काम’ करने की झूठी शिकायत थाने में दर्ज कराएंगे।

मारपीट और 10 लाख की डिमांड:

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उससे 10 लाख रुपये की मांग की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन और गाड़ी की चाबी भी छीन ली।

READ MORE : CG NEWS: कृषि यंत्रीकरण पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

पीड़ित ने किसी तरह पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत कुल पाँच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस अब पूरे गिरोह और अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *