Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News : चोरी के शक में आदिवासी युवक की बेरहमी से...

Rewa News : चोरी के शक में आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई…

Rewa News
Rewa News

 Rewa News : रीवा/त्योंथर, मध्य प्रदेश। रीवा जिले के त्योंथर अनुभाग में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां मोटर चोरी के शक में एक आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। युवक को गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

READ MORE : PHED Chemist Recruitment : आवेदन का अंतिम मौका 22 अक्टूबर, व्यापमं 21 दिसंबर को लेगा परीक्षा; 23 से 25 तक त्रुटि सुधार…

 Rewa News : जनेह थाना क्षेत्र का मामला:

यह वायरल वीडियो जनेह थाना क्षेत्र के पनासी और पपौरा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कुछ लोग आदिवासी युवक पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए उसकी पिटाई कर रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है और लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

READ MORE : MP News : रीवा में अवैध पटाखों के गोदामों पर पुलिस-प्रशासन की छापेमार कार्रवाई

पुलिस ने शुरू की जांच:

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, जनेह पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गहन जांच में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर कानून को हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here