मुंबई | Hera Pheri 3 : बॉलीवुड में ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर जबरदस्त उठापटक देखने को मिल रही है। अब मामला कोर्ट की चौखट तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता परेश रावल को 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस थमा दिया है। बताया जा रहा है कि परेश रावल ने फिल्म के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर कर लिए थे और शूटिंग की कुछ झलकियां भी सामने आई थीं। लेकिन अचानक उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया, जिससे न सिर्फ मेकर्स को नुकसान हुआ बल्कि शूटिंग शेड्यूल भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। अक्षय कुमार इस फैसले से खासे नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रोडक्शन टीम ने इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए कानूनी कार्रवाई की राह पकड़ी है। अब देखना होगा कि क्या ‘राजू’ वाकई हेरा फेरी से बाहर हो चुके हैं या पर्दे के पीछे अभी कोई बड़ा मोड़ बाकी है।
Hera Pheri 3 : अक्षय कुमार ने परेश रावल को भेजा 25 करोड़ का नोटिस, आखिर किस बात पर नाराज राजू…..
Date:

