MP news : सिंगरौली में अवैध विस्फोटक सामग्री पर कार्रवाई, नौडिहवा पुलिस की बड़ी सफलता

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन और एसडीओपी चितरंगी राहुल कुमार सैयाम एवं थाना प्रभारी गढ़वा विद्यावारिधि तिवारी के मार्गदर्शन में नौडिहवा चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2025 को चौकी प्रभारी नौडिहवा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोहदा निवासी संजय कुमार केवट (पिता फूलचंद केवट) अपने घर के सामने अवैध विस्फोटक सामग्री बिक्री हेतु रखे हुए है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए प्रधान आरक्षक अमजद खान पुलिस स्टाफ और दो स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सफेद बोरी में रखी विभिन्न कंपनियों के पटाखे और बम बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत ₹3530 बताई गई है।

Read More : Reservation movement : तेलंगाना में आरक्षण आंदोलन बेकाबू, पेट्रोल पंपों पर तोड़फोड़ — RTC बस सेवाएं पूरी तरह ठप

जब्त सामग्री में —

  • लैला मजनू कृष्णा छाप पटाखा (3 पैकेट, प्रत्येक में 5 नग)

  • श्रीदेवी कंपनी का पटाखा (2 पैकेट)

  • मिलन हाइड्रो कंपनी का पटाखा (1 पैकेट, 10 नग)

  • बेताब कंपनी का रस्सी बम (1 पैकेट, 10 नग)

  • स्टार DNOPS कंपनी का पटाखा (1 पैकेट, 5 नग)

  • जिन्नी कलर्ड कंपनी की फुलझरी (10 पैकेट, 1 बंडल) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद बैस, प्रधान आरक्षक अमजद खान, आरक्षक ओमप्रकाश शर्मा एवं आरक्षक पुष्पराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *