Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरने से 8 की मौत, कई घायल

Sanjay Sahu
Accident News

Accident News : महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के चांदशैली घाट पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। यह वाहन अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा था। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

Accident News : जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी श्रद्धालु अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे थे। घाट के एक मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण छूट जाने के कारण वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और श्रद्धालु वाहन से बाहर फेंके गए। मृतकों की संख्या 8 है जबकि 8 अन्य घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *