Saturday, May 9, 2026
34.1 C
Raipur

Purchase at MSP : खरीफ फसलों की एमएसपी पर तत्काल खरीद प्रारंभ करे सरकार – दिग्विजय सिंह

भोपाल| राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने आज प्रदेश के किसानों की दुर्दशा पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की खरीफ फसलों — मक्का, मूँगफली, सोयाबीन और धान — के प्रति सरकार का रवैया उदासीन है। किसानों को उनकी मेहनत की उचित कीमत नहीं मिल रही है और सरकार एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीद की जिम्मेदारी से बच रही है।

श्री सिंह ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में सोयाबीन का रकबा घटा है, क्योंकि उच्च गुणवत्ता की किस्में उपलब्ध नहीं हैं और नकली बीज-खाद के कारण उत्पादन निरंतर घटता जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोयाबीन की कीमत आज भी ₹4,000 प्रति क्विंटल के आसपास है, जो दस साल पहले जितनी थी — यानी किसानों की आमदनी में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

Read More : International airports : सुप्रीम कोर्ट का निर्देश : हवाई अड्डों पर अधिकारियों को कानून के प्रति संवेदनशील होना जरूरी

उन्होंने कहा कि मक्का और मूँगफली की खेती में वृद्धि हुई है, लेकिन इन फसलों की स्थिति भी दयनीय है। मक्का आज बाजार में ₹1,200 से ₹1,400 प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि इसकी एमएसपी ₹2,400 है और लागत ₹1,508 है। यानी किसान अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे। मूँगफली का बाजार भाव ₹3,000 से ₹3,500 प्रति क्विंटल है, जबकि एमएसपी ₹7,263 और लागत ₹4,842 है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में मक्का आने लगी है, लेकिन एमएसपी पर खरीद के आदेश अभी तक जारी नहीं हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के कृषि मंत्री — जो मध्यप्रदेश से हैं — मौन साधे बैठे हैं, जबकि उनके क्षेत्र में मक्का की खेती सबसे अधिक बढ़ी है।

Read More : BD Marg : सांसदों के आवास के पास ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में भीषण आग, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे

उन्होंने यह भी कहा कि सोयाबीन की खरीद भी एमएसपी पर नहीं हो रही, और सरकार भावांतर योजना लागू करने की बात कर रही है, जो पहले भी असफल रही थी। किसान नकद और समय पर मूल्य चाहते हैं, कागजी योजनाएँ नहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पूरे प्रदेश का किसान आज परेशान और दुखी है। उसकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि मक्का, मूँगफली, सोयाबीन और धान की एमएसपी पर तत्काल खरीद प्रारंभ की जाए।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raigarh-ganja-smugglers-arrested: रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन आघात’ का वार! ओडिशा से MP जा रही गांजे की खेप जब्त

raigarh-ganja-smugglers-arrested: गौरी शंकर गुप्ता: रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात”...

scr-raipur-planning: राजधानी में जमीन खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! आने वाला है नया नियम…

scr-raipur-planning: रायपुर, नवा रायपुर, दुर्ग-भिलाई और आसपास के तेजी...

cg-sharab-supply-crisis:नई शराब नीति से मचा हड़कंप! दुकानों पर देसी-अंग्रेजी शराब की किल्लत…

cg-sharab-supply-crisis: छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री लागू...

Related Articles

Popular Categories