Monday, August 24, 2026
Home Entertainment Box office : थामा’ का बड़ा धमाका – ‘स्त्री 2’ को पीछे...

Box office : थामा’ का बड़ा धमाका – ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ बनी 145 करोड़ की ब्लॉकबस्टर!

मुंबई: दिनेश विजन की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही है जहाँ बड़ी से बड़ी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई, नतीजतन वह विजन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्माता में शुमार हो गए हैं । दिनेश विजन की फ़िल्मों की सबसे खास बात यह रहती है कि वे बिना बड़े सितारों के भी मध्यम बजट फिल्मों से शानदार सफलता हासिल करने में कामयाब रहते हैं ।

Stree 2 Box Office Collection: स्त्री 2 ने साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें अब तक का कलेक्शनस्त्री, भेड़िया, मुंज्या जैसी सफल फ्रेंचाइजी के बाद अब दिनेश विजन ने आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना पर दाँव लगाया है । थामा, दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की ही नेक्स्ट फ़िल्म है । ऐसे में बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि, थामा स्त्री 2 के बाद दिनेश विजन की सबसे महंगी हॉरर कॉमेडी फ़िल्म है ।

Thamma Budget: थामा को बनाने में लगे तगड़े पैसे, मैडॉक ने आयुष्मान-रश्मिका पर लगाया बड़ा दांव - Filmi HoonRead more: CG NEWS: अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष नियुक्त,खुशवंत साहेब के मंत्री बनने के बाद खाली हुआ था पद, इन्हें दी गई जिम्मेदारी

स्त्री 2 से भी महंगी बनी थामा
खबरों के मुताबिक, थामा अब तक की इस यूनिवर्स की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्म है। इसमें इंटरनेशनल स्तर की VFX कंपनियों ने काम किया है। फिल्म का कुल बजट करीब 125 करोड़ रुपये (प्रिंट और पब्लिसिटी को छोड़कर) बताया जा रहा है। वहीं प्रिंट और पब्लिसिटी का खर्च करीब 20 करोड़ रुपये के आसपास है। यानी कुल मिलाकर फिल्म की फाइनल लैंडिंग कॉस्ट लगभग 145 करोड़ रुपये होगी।

Stree 2 Box Office Day 2: दो दिन में ही 100 करोड़ पार हुई 'स्त्री 2' की कमाई, ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर बनी फिल्‍म - stree 2 box office collection day 2 shraddha kapoor rajkummar rao starrer crosses rs 100 crore mark - Navbharat Timesसूत्र बताते हैं कि थामा ने स्त्री 2 को बजट के मामले में पीछे छोड़ दिया है। “स्त्री 2 करीब 125 करोड़ रुपये में बनी थी (प्रिंट और पब्लिसिटी सहित), जबकि थामा लगभग 20 करोड़ रुपये ज़्यादा महंगी है। दिनेश विजन को रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना पर पूरा भरोसा है कि वे दर्शकों को थिएटर तक लाएंगे। उनका मानना है कि अच्छा कंटेंट हमेशा काम करता है, और इसी विश्वास के चलते उन्होंने इतना बड़ा निवेश किया है,

Read more: BD Marg : सांसदों के आवास के पास ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में भीषण आग, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे

यह पहली बार नहीं है जब दिनेश विजन ने किसी बड़े प्रोजेक्ट पर रिस्क लिया हो। “उन्होंने विक्की कौशल के साथ छावा बनाई थी, जिसे कई लोगों ने बिजनेस की दृष्टि से रिस्की माना था, लेकिन फिल्म सफल रही। इसी तरह, थामा से भी उन्हें पूरा भरोसा है कि दिवाली पर यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाएगी,” सूत्र ने कहा।

Stree 2 Box Office Collection Day 16 Shraddha Kapoor Horror Comedy Film Beats Kgf Chapter 2 Hindi Earning - Entertainment News: Amar Ujala - Stree 2 Box Office Collection Day 16:'स्त्री 2'थामा 21 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर पहले से ही डिस्ट्रीब्यूटर्स में जबरदस्त उत्साह है, और उन्होंने ऑल-इंडिया लेवल पर 70% शो के सिंग की मांग की है।

रश्मिका और आयुष्मान की जोड़ी के साथ, दिनेश विजन का यह हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स दिवाली पर फिर से दर्शकों को हँसी, डर और मनोरंजन का ज़बरदस्त कॉम्बो देने को तैयार है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here