Sunday, August 16, 2026
Home Religious Salasar Balaji Aarti Live : सालासर धाम से सुबह की भक्ति भरी...

Salasar Balaji Aarti Live : सालासर धाम से सुबह की भक्ति भरी झलक, हनुमान जी के जयकारों से गूंजा दरबार…..

0
236
Salasar Balaji Aarti Live
Salasar Balaji Aarti Live

Salasar Balaji Aarti Live : चुरू (राजस्थान) । शनिवार सुबह सालासर बालाजी मंदिर में भक्तिभाव से भरी मंगल आरती के साथ दिन की शुरुआत हुई। आरती के दौरान पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष गूंज उठे। बालाजी महाराज का दिव्य श्रृंगार आज विशेष रूप से चांदी के मुकुट, लाल पुष्पों की माला और सिंदूरी आभा से किया गया।

READ MORE : Dhanteras 2025 : जानें कल की खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Salasar Balaji Aarti Live : मंदिर के पुजारियों ने परंपरागत धुन पर आरती उतारी, वहीं दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने लड्डू प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार की मंगलकामना की। बालाजी महाराज के दरबार में आज दर्शन करने आए श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

दिवाली पर्व के नजदीक आने से सालासर धाम में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से विशेष प्रबंध भी किए गए हैं।

READ MORE : IRCTC : फंस गया पेमेंट? जानिए अब क्या करें और कैसे वापस मिलेंगे आपके पैसे

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here