Tikamgarh : चाचा-चाची ने सगी भतीजियों और भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा, भतीजे का सर फटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

0
123

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के लक्ष्मणपुरा गांव से पारिवारिक रिश्तों और मानवीयता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चाचा और चाची ने अपनी ही सगी भतीजियों और भतीजे के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें भतीजे का सर फट गया और भतीजियां भी गंभीर रूप से घायल हुईं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला लक्ष्मणपुरा गांव का है, जहां आरती अपनी दो छोटी बहनों और एक भाई के साथ गांव में अकेली रहती हैं। आरती के माता-पिता मजदूरी के लिए दिल्ली में रहते हैं। पीड़िता के अनुसार, विवाद की वजह यह थी कि चाचा ने उनकी एक भैस और उसका बच्चा बिना बताए बेच दिया था।

Read More : IND vs AUS : टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी में अब अपोलो टायर्स का लोगो, पर्थ में हुआ फोटोशूट

आरती ने चाचा से इस बात की शिकायत की, जिससे नाराज होकर चाचा और चाची ने उन्हें और उनके भाई-बहनों को लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे इलाके में गुस्सा और चिंता दोनों बढ़ गई हैं।

भाई-बहनों की गंभीर चोटों के चलते उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल भतीजियों और भतीजे की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है।

Read More : Pak-Afghan tensions : 48 घंटे के ठहराव के बाद पाक-अफगान तनाव बढ़ा, शहबाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ीं

इस मामले में देहात थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से त्वरित न्याय और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
Previous articleIND vs AUS : टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी में अब अपोलो टायर्स का लोगो, पर्थ में हुआ फोटोशूट
Next articleSingrauli News : परिवहन विभाग का रातभर चला वाहन चेकिंग अभियान, अवैध ओवरलोड गाड़ियां जब्त
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here