Sunday, May 17, 2026
31.1 C
Raipur

Gwalior News : तेज आवाज़ वाले पटाखों पर बैन, दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति….

Gwalior News : ग्वालियर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए, ग्वालियर जिला प्रशासन ने दीपावली के दौरान वायु गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पटाखों पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि दिवाली की

READ MORE : MP News : निवाड़ी : मृतक छात्र साहिल यादव के न्याय की मांग को लेकर ABVP ने निकाली रैली

Gwalior News : रात पटाखे जलाने का समय केवल दो घंटे (रात 8 बजे से 10 बजे तक) निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही, आतिशबाजी मेले में केवल ‘ग्रीन पटाखे’ (Green Crackers) बेचने की अनुमति दी गई है, और शहरवासियों से भी ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में भी सख्ती बरती है। अस्पतालों, धार्मिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के पटाखे चलाने पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। कलेक्टर ने बीती रात आतिशबाजी मेले का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

READ MORE : Gujarat Cabinet Oath Ceremony : गुजरात कैबिनेट का विस्तार : भूपेंद्र पटेल सरकार में 25 नए मंत्रियों ने ली शपथ, हर्ष संघवी बने उपमुख्यमंत्री…

एनजीटी के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए दिवाली से सात दिन पहले और सात दिन बाद तक शहर की वायु गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories