MP News : कोयला लदा ट्रक पलटने से ड्राइवर बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती

सिंगरौली — सिंगरौली जिले के जयंत और उत्तर प्रदेश के शक्तिनगर सीमा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक कोयले से लदा ट्रिप ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक सुरेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एनसीएल के जयंत नेहरू शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब ट्रेलर उत्तर प्रदेश से सिंगरौली जिले स्थित एक निजी पावर प्लांट के लिए कोयला लेकर आ रहा था। जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने बताया कि ट्रेलर के पलटने के बाद चालक ट्रक में ही फंस गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

Read More : CG Big News : छत्तीसगढ़ : निगम, मंडल, आयोगों के पदाधिकरों को मिला संवैधानिक दर्जा, आदेश जारी…

ड्राइवर के एक पैर और एक हाथ में दो-दो जगह फ्रैक्चर हुआ है, और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में है।

पुलिस के अनुसार, जहां यह हादसा हुआ वह इलाका सिंगल रोड है, जिसमें कई खतरनाक मोड़ हैं। यहाँ पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। तेज रफ्तार और जल्दबाजी में कोयला पहुंचाने की कोशिशें अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं।

Read More : MP News : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की दीपावली पर विशेष मुहिम: ‘हिंदू से व्यापार’ को लेकर लगे पोस्टर, शहर में चर्चा तेज

पुलिस ने चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, लेकिन भारी वाहनों के चालकों द्वारा लापरवाही बरतने से दुर्घटनाएं थम नहीं रही हैं। चौकी प्रभारी ने कहा कि परिवहन कंपनियों और ड्राइवरों को बार-बार सचेत किया जा रहा है, लेकिन पालन में ढिलाई के कारण जानमाल का नुकसान हो रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

ADR Report 2026: राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति ₹115 करोड़, बीआरएस सबसे अमीर पार्टी

ADR Report 2026: हैदराबाद। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR)...

Related Articles

Popular Categories