kanker News : बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 14 यात्री घायल, अंधेरे में नहीं दिखा सड़क किनारे खड़ा पंचर ट्रक

Sanjay Sahu
kanker News

kanker News :कांकेर : कांकेर जिले में गुरुवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर में 14 यात्री घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे 30 पर जंगलवार कॉलेज के पास हुआ, जब सड़क किनारे एक पंचर ट्रक खड़ा था और अंधेरे के कारण बस चालक उसे देख नहीं पाया। बस सुकमा से रायपुर जा रही थी।

 

READ MORE: CG NEWS : बिलासपुर में सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

kanker News :घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। संजीवनी 108 और हाईवे पेट्रोलिंग टीम की मदद से सभी घायलों को कांकेर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बस चालक अमित सिंह निर्मलकर और उनकी बहन पल्लवी निर्मलकर को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्‍हें रायपुर रेफर किया गया है।

kanker News :बस (क्रमांक CG 04 PD 9799) सड़क किनारे खड़े ट्रक (क्रमांक CG 21 F 9863) से टकराई थी। कुल 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चालक, उसकी बहन और 12 यात्री शामिल हैं।

kanker News :बस चालक ने बताया कि ट्रक के पीछे बंधे तिरपाल से रेडियम पट्टी ढक गई थी, जिससे अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया। जब तक बस की हेडलाइट से ट्रक दिखा, तब तक बस को रोकना संभव नहीं था और टक्कर हो गई।

kanker News :दुर्घटना के बाद यातायात प्रभारी दीपक साव और उनकी टीम मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही सड़क पर लगे जाम को हटवाया। दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने के बाद यात्रियों को महिंद्रा ट्रेवल्स की दूसरी बस में रायपुर भेजा गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *