Mahakal Bhasma Aarti Live : उज्जैन। गुरुवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती के साथ दिन की शुरुआत हुई। तड़के 4 बजे ब्रह्ममुहूर्त में की गई आरती के दौरान पूरा परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। बाबा महाकाल का आज का श्रृंगार रजत (चांदी) थीम पर किया गया, जिसमें उनका अद्भुत और दिव्य रूप देखने को मिला।
READ MORE : Salasar Balaji Aarti Live : बालाजी के दिव्य श्रृंगार और आरती से भावविभोर हुए भक्त…
Mahakal Bhasma Aarti Live : भक्तों ने आरती के दौरान पुष्पवर्षा की और मंदिर की भव्यता में खो गए। गर्भगृह में शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। पंडे-पुजारियों ने चंदन, भस्म और फूलों से महाकाल का अलंकरण किया। आरती में भाग लेने पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस अलौकिक दृश्य को कैमरे में कैद किया।
READ MORE : Horoscope 16 October 2025 : कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल
मंदिर समिति के अनुसार, आज सुबह के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। भस्म आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ और भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं भगवान महाकाल के चरणों में अर्पित कीं।











