Balrampur News : ग्राम पंचायत बरती कला में जमीन के दलालों का दबदबा, अवैध अतिक्रमण बना प्रशासन के लिए सिरदर्द, नोटिस के बाद भी नहीं थम रहा निर्माण

Sanjay Sahu
Balrampur News

Balrampur News : बलरामपुर/वाड्रफनगर — ग्राम पंचायत बरती कला में शासकीय भूमि पर तेजी से अवैध अतिक्रमण जारी है। जमीन के दलालों और दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे रातों-रात सरकारी जमीन पर पक्के मकान बना रहे हैं।

Balrampur News : ग्राम पंचायत ने इस पर रोक लगाने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि शासन और प्रशासन मौन दर्शक बने हुए हैं, जबकि ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।

Balrampur News : स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध कब्जा वर्षों से जारी है और अब यह एक “भयंकर महामारी” की तरह पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में फैल गया है। अतिक्रमण के कारण जब भी कोई शासकीय योजना या विकास कार्य गांव में आता है, तो जमीन के अभाव में वह वापस लौट जाता है।

Balrampur News : ग्रामीणों का आरोप है कि यदि इस संबंध में तहसील या अन्य विभागों में शिकायत की भी जाती है, तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *