HomeNationalKolkataGang Rape Case : दुर्गापुर रेप केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

Gang Rape Case : दुर्गापुर रेप केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी वासिफ अली गिरफ्तार

Date:

Related stories

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में पुलिस ने सामूहिक बलात्कार मामले के मुख्य आरोपी वासिफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। वासिफ अली पीड़िता का क्लासमेट और पुरुष मित्र था। जानकारी के अनुसार, दोनों मेडिकल कॉलेज कैंपस से बाहर निकले और पास के जंगल में आरोपी ने कथित रूप से पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने आरोपी को क्राइम सीन पर लेकर घटना का रिकंस्ट्रक्शन कराया और कई अहम सबूत मिलने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। आरोपी को कल सुबह अदालत में पेश किया जाएगा।

Read More : MP News : सीहोर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में पुलिस ने पकड़ा आरोपी

इस मामले में अब तक कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भौतिक और मेडिकल सबूतों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि यौन हमले में केवल एक व्यक्ति शामिल था।

साथ ही, पीड़िता के पुरुष मित्र की भूमिका संदिग्ध पाई गई है और उससे पूछताछ जारी है। आरोपी के कपड़े जब्त कर फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। पुलिस ने कहा कि पूरी जांच फॉरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Read More : Niwari News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओरछा में करेंगे श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन

यह कार्रवाई पुलिस की तेजी और सटीक जांच का उदाहरण है, जिसमें क्राइम सीन, तकनीकी साक्ष्य और प्रत्यक्ष पूछताछ को मिलाकर मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here