Chhindwara : वेयरहाउस संचालन के लिए 59 हजार की घूस मांगते प्रबंधक को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

0
77

छिंदवाड़ा। जिले में रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों पर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला तामिया विकासखंड से सामने आया है, जहां एक सहकारी समिति के प्रबंधक को वेयरहाउस संचालन के लिए 59 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोचा।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता हरिश राय, निवासी झिरपा ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आदिम जाति एवं सेवा सहकारी समिति में पदस्थ प्रभारी समिति प्रबंधक ने वेयरहाउस संचालन को सुचारू रूप से चलाने और उसे ब्लैकलिस्ट में शामिल न करने के एवज में 59 हजार रुपए की मांग की।

Read More : Air Quality Index : दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, पूरे NCR में लागू हुआ GRAP-1

शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार दोपहर तामिया सहकारी समिति कार्यालय में जाल बिछाया और आरोपी मुनिम प्रसाद पटेल को 59 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

Read More : CG NEWS : राज्य सरकार ने छुट्टी का किया ऐलान, GAD ने सार्वजनिक अवकाश को लेकर अधिसूचना की जारी..

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिले में इस प्रकार की कार्रवाईयों से यह संदेश गया है कि रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारी कानून के दायरे से बाहर नहीं हैं और उनकी हरकतों पर निगरानी रखी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here