Indore News : जनसुनवाई में बुजुर्ग महिला की गुहार, कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, रेड क्रॉस से दी आर्थिक सहायता

Sanjay Sahu

Indore News : इंदौर : इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आज प्रति मंगलवार की तरह जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां आमजन अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला अपनी वृद्धावस्था पेंशन दो वर्षों से नहीं मिलने की शिकायत लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा के पास पहुंची। महिला की पीड़ा सुनते ही कलेक्टर ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल राहत प्रदान की।

Indore News : दरअसल बुजुर्ग महिला की शिकायत पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से बुजुर्ग महिला को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई, जिससे वह तत्काल जरूरतों को पूरा कर सके। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग के सचिव को निर्देशित किया कि महिला की दो वर्षों की पेंशन जितनी राशि रेड क्रॉस के माध्यम से दी गई है, उतनी ही राशि सचिव के वेतन से वसूल की जाए। कलेक्टर की इस त्वरित कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यह उदाहरण प्रशासनिक जवाबदेही और मानवीय संवेदना का एक सशक्त उदाहरण बन गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *