Love triangle : प्रेम त्रिकोण ने लिया खतरनाक रूप, विदिशा में पति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

विदिशा। मंगलवार की दोपहर खरीफाटक रोड पर प्रेमी के साथ भाग रही तीन बच्चों की मां को उसके पति ने रोकने की कोशिश की। इसी दौरान प्रेमी दीपक ने चाकू से पति पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

पुलिस ने महिला से संपर्क कर आरोपी को जिला अस्पताल बुलाया। अस्पताल के बाहर पुलिस ने छुपकर घेराबंदी कर फिल्मी अंदाज में आरोपी को दबोचा। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ पुरनपुरा में रहते थे। आरोपी दीपक भोपाल का निवासी है और मृतक की पत्नी के साथ कथित संबंध रखने का आरोप है।

Read More : MP News : महिलाओं ने किचन में छुपा रखा था कोरेक्स कफ सिरप, 4 गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि विवाद के दौरान दीपक ने चाकू से हमला किया था, जिससे पति की मौत हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस और समाजसेवी मिलकर आरोपी को अस्पताल के मुख्य मार्ग पर घेरकर गिरफ्तार किया। इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में खलबली मचा दी है।

Read More : MP News : रीवा मेडिकल कॉलेज : शिक्षिका के फर्जी सर्टिफिकेट का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, एसपी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और किसी भी तरह के नए सुराग मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी। घटना ने प्रेम विवाद और घरेलू हिंसा के गंभीर परिणामों को फिर से उजागर किया है।

प्रशांत चौबे, एडिशनल एसपी विदिशा:

“अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामले की पूरी जांच की जा रही है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *