Sunday, September 20, 2026
Home Religious Pushya Nakshatra 2025 : पुष्य नक्षत्र आज : समृद्धि का महायोग, जानें...

Pushya Nakshatra 2025 : पुष्य नक्षत्र आज : समृद्धि का महायोग, जानें शुभ कार्य और खरीदारी का सही समय

Pushya Nakshatra 2025
Pushya Nakshatra 2025

Pushya Nakshatra 2025 : आज पुष्य नक्षत्र है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों का सम्राट कहा जाता है। इस दिन किए गए कार्य और खरीदारी अत्यंत शुभ माने जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस दिन की गई कोशिशें लंबे समय तक लाभदायक साबित होती हैं।

READ MORE : MP Top 5 Breaking : मोहन कैबिनेट की बैठक समेत एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें…..

Pushya Nakshatra 2025 : शुभ खरीदारी:
सोना और चांदी से धन और लक्ष्मी की कृपा बढ़ती है। वाहन खरीदना जीवन में उन्नति और सफलता का प्रतीक है। घर, संपत्ति और खेती-बाड़ी से जुड़े सामान में निवेश लाभकारी होता है। इसके अलावा गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और शिक्षा संबंधी वस्तुएं खरीदना भी लाभकारी माना गया है।

क्या न खरीदें:
कांच की वस्तुएं, धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची, लोहे और कांसे की वस्तुएं, और यूज एंड थ्रो आइटम इस दिन खरीदने से बचें। ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव और बाधाएं बढ़ सकती हैं।

READ MORE : CG News : सुकमा की सानवी राव ने राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया

शुभ कार्य:
आज नए व्यवसाय, निवेश या प्रोजेक्ट की शुरुआत करें। पूजा, हवन, दान, लक्ष्मी पूजा और मंत्र जाप से मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति होती है। बच्चों के लिए सुवर्णप्रशन करने से उनकी स्मरण शक्ति, बुद्धि और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

ज्योतिषियों के अनुसार पुष्य नक्षत्र का प्रभाव जीवन में समृद्धि, सफलता, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति लाने वाला माना गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here