MP News : सांवेर के चंद्रावतीगंज में बड़ा सड़क हादसा, तीन की मौत, 30 से अधिक घायल

0
146

इंदौर: सांवेर के चंद्रावतीगंज क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

घटना के तुरंत बाद 15 से अधिक एंबुलेंस घटनास्थल पर रवाना की गईं और घायलों को नजदीकी एम वाय अस्पताल और अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों अस्पतालों ने आपातकालीन अलर्ट जारी किया है और चिकित्सकों की टीम ने घायल मरीजों के उपचार में तैनात हो गई है।

स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की तत्काल जांच शुरू कर दी है और सड़क पर यातायात सुचारू करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।

Share The News
Previous articleCG News : छत्तीसगढ़ में वन उपज और ग्रामीण आजीविका को नई दिशा: मुख्यमंत्री साय की कलेक्टर–डीएफओ बैठक
Next articleKerala : हिजाब पहनने को लेकर स्कूल में तनाव, स्कूल ने कर दी छुट्टी
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here