नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद बीजेपी ने अपने सभी 101 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा 16 विधायकों के टिकट कटने की संभावना है, जबकि 75 वर्ष से अधिक उम्र के कुछ नेताओं को मौका दिया जा सकता है।
एनडीए में सीट शेयरिंग के तहत:
- बीजेपी – 101 सीट
- JDU – 101 सीट
- LJP (रामविलास) – 29 सीट
- RLM – 06 सीट
- HUM – 06 सीट
इंडिया गठबंधन में अब तक सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है। बताया गया है कि इसका अंतिम ऐलान मंगलवार को पटना में किया जा सकता है।
बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि सोमवार शाम से पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा शुरू करेगी। उन्होंने कहा, “एनडीए गठबंधन में पांच पांडव चट्टानी एकता के साथ चुनाव में जाएंगे। सीट शेयरिंग पर सहयोगी दलों में किसी भी प्रकार की नाराजगी नहीं है।”
हालांकि कुछ सहयोगी दल जैसे उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टियों में नाराजगी देखी जा रही है। कुशवाहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आक्रोश जाहिर किया, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि गठबंधन के कुछ हिस्सों में असंतोष मौजूद है।
Read More : Indore : साइलेंट अटैक ने छीना जान: इंदौर के पेट्रोल पंप पर ट्रैवल्स ड्राइवर की मौत CCTV में कैद
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी 75 पार नेताओं और कुछ केंद्रीय नेताओं को भी मैदान में उतार सकती है। वहीं, कुछ पुराने दिग्गज नेताओं के टिकट काटे जाने की संभावना भी जताई जा रही है।
यह कदम बिहार में चुनावी रणनीति को लेकर बीजेपी की तैयारी और गठबंधन संतुलन को दर्शाता है।









