Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Gharghoda News : किशोर कुमार के चाहने वालों के लिए खास मौका!...

Gharghoda News : किशोर कुमार के चाहने वालों के लिए खास मौका! रायगढ़ में 13 अक्टूबर को संगीत की शाम

0
187

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा : महान गायक किशोर कुमार की 38वीं पुण्यतिथि पर रौनक म्यूजिकल आर्केस्ट्रा अपनी 8वीं प्रस्तुति के साथ 13 अक्टूबर को स्टेशन चौक रायगढ़ में दर्शकों के समक्ष होगी। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगी।

मुख्य अतिथि के रूप में वित्तमंत्री ओपी चौधरी और विशिष्ट अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान एवं समाजसेवी सुनील लेन्ध्रा उपस्थित रहेंगे। रौनक म्यूजिकल ग्रुप के प्रमुख जितेन्द्र केसरी ने बताया कि वे किशोर कुमार को अपना गुरु मानते हैं और उनके गाए गीतों के माध्यम से कला प्रेमियों को संगीतमय आनंद देना चाहते हैं।

Read More : CG CRIME : 24 घंटे तक अंधेरी सुरंग में फंसे रहे चोर, बाहर निकले तो जेल पहुंच गए, खदान में केबल चोरी का रोमांचक पर्दाफाश

कार्यक्रम में उड़िसा और छत्तीसगढ़ के कला साधकों द्वारा किशोर कुमार के प्रसिद्ध गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान जितेन्द्र केसरी, अनिल चौहान, आयुष्मान, श्रीमती जैनी, एंकर प्रिंस और गुड्डू जैसे कलाकार “आ चल के तुझे मैं ले के चलूं” थीम पर शानदार संगीत प्रदर्शन करेंगे।

जितेन्द्र केसरी ने शहर रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के किशोर कुमार के चाहने वालों और कला प्रेमियों से अपील की है कि वे इस संगीतमय अवसर का हिस्सा बनें और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित हों।

Read More : MP News : दानिश हिल्स कॉलोनी में डिलीवरी कर्मचारियों का उत्पात, महिलाओं से की बदसलूकी, देखे वीडियो

आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

Share The News
Previous articleBihar Assembly Elections : हरि मांझी बोले- मैं पार्टी का वफादार सिपाही था, हूं और हमेशा रहूंगा
Next articleBig Breaking : Bihar Elections 2025 : 235 सीट बंटवारे की तस्वीर लगभग साफ, 8 सीटों पर फंसा पेच
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here