Mahindra Thar : नई Mahindra Thar 3-डोर लॉन्च: दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ कीमत 9.99 लाख से शुरू

VIKASH KHALKHO

महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय ऑफ-रोड SUV थार का नया 3-डोर फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई Thar में दमदार रग्ड लुक बरकरार है, लेकिन अब इसमें कई आधुनिक और प्रैक्टिकल फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट की लोकप्रिय ऑफ-रोडिंग SUV, Mahindra Thar, का नया 3-डोर फेसलिफ्ट मॉडल आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। सेकेंड जेनरेशन थार को 2 अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया था और तब से अब तक इसके 3 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुके हैं।

Thar Roxx vs Thar 3-door: There will be some cannibalisation, but Mahindra  prepared for that - India Todayएक नजर नए Thar पर:
नई Thar का एक्सटीरियर वही दमदार और रग्ड लुक देता है, लेकिन छोटे मगर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रेडिएटर ग्रिल अब बॉडी कलर में फिनिश है और बंपर पर सिल्वर ट्रिम का डुअल-टोन लुक मिलता है। रियर सेक्शन में पार्किंग कैमरा, रियर वॉशर और वाइपर शामिल किए गए हैं। फ्यूल लिड अब ड्राइवर सीट से खोला जा सकता है। नई Thar दो नए रंगों – टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे – में उपलब्ध है।

Mahindra Thar 3-door facelift spied testing, new details emergeइंटीरियर और सुविधाएँ:
केबिन में पिलर-माउंटेड ग्रैब-हैंडल्स और पावर विंडो स्विच को डोर पैनल पर शिफ्ट किया गया है, जिससे उपयोग और आसान हो गया है। 5-डोर Thar रॉक्स से कई फीचर्स जैसे नया स्टीयरिंग व्हील, 10.25 इंच टचस्क्रीन (एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ), स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट और रियर AC वेंट्स को शामिल किया गया है। टचस्क्रीन में ‘एडवेंचर स्टैट्स’ फीचर भी है, जो ऑफ-रोडिंग प्रेमियों के लिए अल्टीट्यूड, बैंक एंगल, पिच और यॉ एंगल दिखाता है।

Mahindra Thar price, Roxx, launched, interior, features, exterior images |  Autocar Indiaइंजन और परफॉर्मेंस:
नई Thar 3-डोर को अलग-अलग इंजन और ड्राइवट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है:

  • 1.5L डीज़ल (D117 CRDe)
  • 2.2L mHawk डीज़ल
  • 2.0L mStallion पेट्रोल

New Mahindra Thar interior details explained | Autocar Indiaगियरबॉक्स में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। टॉप वेरिएंट की कीमत 16.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

नई Thar 3-डोर पुराने क्लासिक लुक और नए मॉडर्न फीचर्स का शानदार मिश्रण है। बाहर से यह वही दमदार SUV है, लेकिन अंदर से अब यह और अधिक सुविधाजनक और टेक्नोलॉजी से लैस हो चुकी है। राइड क्वालिटी पहले जैसी ही है, हालांकि कुछ प्रीमियम फीचर्स जैसे 360 डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स अभी भी इसमें शामिल नहीं किए गए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *