Monday, August 24, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal CM Yadav Schedule Today : दिल्ली से अर्जेंट कॉल? जानें CM मोहन...

CM Yadav Schedule Today : दिल्ली से अर्जेंट कॉल? जानें CM मोहन यादव का आज का तूफानी दौरा….

CM Yadav Schedule Today
CM Yadav Schedule Today

CM Yadav Schedule Today : भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज, 12 अक्टूबर 2025, रविवार को भोपाल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करने के बाद श्योपुर और नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का दिन व्यस्तताओं भरा रहेगा, जिसकी शुरुआत भोपाल के मानस भवन में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता सम्मेलन’ से होगी।

READ MORE : SK केयर हॉस्पिटल का काला सच : स्पेशलिस्ट की फौज, अंदर फर्जीवाड़ा, आयुष्मान के नाम पर नकद वसूली का सनसनीखेज आरोप…

CM Yadav Schedule Today : भोपाल में सुबह के कार्यक्रम:

  • मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करेंगे।
  • इसके बाद, 11:00 बजे से 12:15 बजे तक वे मानस भवन में महर्षि वाल्मीकि जयंती के समरसता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

श्योपुर में व्यस्त कार्यक्रम:

  • भोपाल से ग्वालियर होते हुए मुख्यमंत्री दोपहर 01:30 बजे श्योपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
  • श्योपुर पहुंचकर वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर के देपालपुर में आयोजित भावांतर योजना के आभार कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
  • इसके बाद श्योपुर में उनका जन अभिवादन कार्यक्रम (रोड शो) आयोजित किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री श्योपुर के हजारेश्वर मेला मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को अक्टूबर 2025 की राशि का वितरण करेंगे, साथ ही शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे।

READ MORE : सालासर बालाजी आरती LIVE : सिंदूर से सजे हनुमानजी के दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा धाम

देर शाम दिल्ली रवाना:

  • श्योपुर के कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 4:15 बजे वे ग्वालियर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • दिल्ली पहुंचने के बाद के उनके आगामी कार्यक्रम की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here