पटना। बिहार की सियासत में बयानबाजी का दौर जारी है। जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने शनिवार को राघोपुर में जनसंपर्क के दौरान तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें राघोपुर में “बाहरी” कहा जा रहा है, तो फिर तेजस्वी यादव भी बाहरी हैं, क्योंकि वे गोपालगंज के रहने वाले हैं और राघोपुर से चुनाव लड़ते हैं।
Read More : Naxalite attacks : झारखंड में नक्सली हमले में CRPF जवान शहीद, सरंडा जंगल में हुआ IED ब्लास्ट
राघोपुर पहुंचने पर प्रशांत किशोर का जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने उन्हें लड्डू से तराजू पर तोला, जिसके बाद उन्होंने लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा — “अब पटना जाकर तय करूंगा कि राघोपुर से चुनाव लड़ना है या नहीं।”
राघोपुर, जो उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है, वहां प्रशांत किशोर की एंट्री को लेकर जन सुराज अभियान ने पहले ही संकेत दिए हैं कि वे इस सीट से तेजस्वी के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में हैं।
लोगों से बातचीत के दौरान मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों और महिलाओं ने कहा कि “जो विकास करेगा, उसे वोट देंगे”, जबकि कुछ स्थानीय लोगों ने तेजस्वी यादव को अपना “स्थायी नेता” बताया।













