Suspected Bangladeshi : ग्वालियर में 8 संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े गए, पुलिस कर रही दस्तावेजों की जांच

VIKASH KHALKHO

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने 8 संदिग्ध बांग्लादेशी को पकड़ा है, जिनमें चार बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। इस दौरान सभी के चेहरे ब्लर कर दिए गए हैं।

संदिग्ध ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के सानपुर एनक्लेव में एक मकान में रह रहे थे। पुलिस की जांच में पता चला कि ये लोग लगभग 12 साल से अवैध रूप से ग्वालियर में रह रहे थे। इनके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, जिसमें कुछ दस्तावेज ग्वालियर के भी पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, दस्तावेज संभवतः फर्जी हैं।

Read More : CG News : छत्तीसगढ़ जंगल सफारी की बाघिन ‘बिजली’ की मौत, इलाज के लिए गुजरात भेजे जाने पर उठे सवाल

पहले हरियाणा के पानीपत में इनके रिश्तेदार पकड़े गए थे, जिसके इनपुट पर ग्वालियर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने सभी संदिग्धों को महाराजपुरा थाना की निगरानी में रखा है। पुलिस विशेष अभियान चला रही है और दूसरे देशों से आए लोगों की पहचान कर रही है।

Read More ; MP News : प्रेम प्रसंग में युवक ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, कार्रवाई की उठी मांग

संदिग्धों की धर पकड़ के दौरान एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र नजदीक होने के कारण एयरवेज की खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हुई। जांच में सामने आया कि मकान के मालिक कचरा इकट्ठा करके नष्ट करने का काम करता था और संदिग्ध उसे 15 हजार रुपए महीने किराए पर घर के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे।

धर्मवीर सिंह, एसएसपी ग्वालियर – “सभी संदिग्धों के दस्तावेजों की जांच जारी है। जल्द ही उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विशेष अभियान चला रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *