Bargi Nagar : कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली बरगी में निकली

Bargi Nagar : बरगी नगर/शुभम अवधिया।जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरगी द्वारा आज राहुल गांधी के देशव्यापी आंदोलन के अंतर्गत “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय यादव के नेतृत्व में निकाली गई।

Bargi Nagar : रैली से पूर्व सभी कांग्रेसजन ब्लॉक मुख्यालय के पटेल तिराहा में एकत्र हुए। इस अवसर पर उपस्थित रहे – बरगी ब्लॉक प्रभारी विवेक पटेल, जिला संगठन मंत्री राजकिशोर पटेल, जिला सदस्य मुन्नी बाई, संतोष मिश्रा, बमबम तिवारी, बबुआ शुक्ला,विकास खन्ना, बबलू राजपूत, आराधना शर्मा, चमन राय, कमला पटेल, नारायण शर्मा, सुरेंद्र श्रीपाल, बेनी आमों, राजेश चौकसे, भूरा गोस्वामी, कुंवर पटेल, रामेश्वर गिरी, आकाश सैनी, विष्णु दुबे, पंकज परस्ते, शानू यादव विजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bargi Nagar : सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि “यह लड़ाई केवल राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की नहीं है, बल्कि आम मतदाता के अधिकारों की लड़ाई है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सौ प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया ताकि भाजपा शासन के असली चेहरों को उजागर किया जा सके।

Bargi Nagar : इसके उपरांत सभी कांग्रेसजनो ने रैली के माध्यम से पूरे बरगी बाजार में भ्रमण कर जनजागरण किया और नागरिकों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए सतर्क एवं जागरूक रहने का संदेश दिया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories