Bijapur News : तीन दशकों से सक्रिय तीन बड़े नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हिंसक विचारधारा से तोड़ा नाता

Bijapur News : बीजापुर। माओवादी संगठन में आत्मसमर्पण को लेकर चल रही अनिश्चितता के बीच तीन बड़े नक्सली नेताओं ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया है। तीनों लंबे समय से संगठन में सक्रिय थे और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे थे। आत्मसमर्पण करने वालों में कुकंती वैंकटैया उर्फ रमेश उर्फ विकास, मोमिलिडला वेंकटराज उर्फ राजू उर्फ चंदू और तोडेम गंगा सोनू उर्फ सोनी शामिल हैं, जिन्होंने तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर किया।

 

READ MORE: CG News: पटवारी ने कहा- जो करना है कर लो… SDM ने किया सस्पेंड, जानिए क्या था मामला

Bijapur News : कुकंती वैंकटैया दक्षिण बस्तर डिवीजन का डिवीजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम) और वरिष्ठ माओवादी नेता था, जो 36 वर्षों से संगठन में सक्रिय था। मोमिलिडला वेंकटराज भी डीवीसीएम और एरिया कमेटी मेंबर (एसीसीएम) के रूप में 35 वर्षों तक भूमिगत रहा। वहीं तोडेम गंगा सोनू एससीएम सदस्य और जनता सरकार की प्रभारी थी, जो पिछले 21 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ी हुई थी।

Bijapur News : तीनों वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की हिंसक विचारधारा से मोहभंग होने और सामान्य जीवन जीने की इच्छा जताई है। माना जा रहा है कि यह आत्मसमर्पण तेलंगाना और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान पर बढ़ते भरोसे का परिणाम है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories