तिल्दा नेवरा। रायपुर जिला के तिल्दा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिलाड़ी के जन प्रतिनिधियों ने गुरुवार को केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से भेंट की। इस दौरान ग्राम की समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कांक्रीट सड़कों, सार्वजनिक भवन, नालियों सहित अन्य ग्राम विकास संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
मंत्री टंकराम वर्मा ने ग्राम बिलाड़ी के विकास के लिए कई सौगातें प्रदान कीं। वार्ड क्रमांक 1, सक्ती चौक से सतीश वर्मा के दुकान केशदा रोड तक 5 लाख रुपये की सी सी रोड निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही 20 लाख रुपये का सार्वजनिक भवन और बगदई मंदिर में 5 लाख रुपये की राशि समुदायिक भवन निर्माण के लिए मंजूर की गई।
Read More : MP Ration Card : राज्य में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, केवल इन परिवारों के लिए मौका
भाजपा युवा नेता मुकेश वर्मा ने कहा कि अब हमारा गांव भी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है, जिससे ग्रामवासियों में खुशी व्याप्त है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंत्री टंकराम वर्मा का आभार व्यक्त किया।
Read More : Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल ED स्पेशल कोर्ट में पेश, न्यायिक रिमांड खत्म…
भेंट मुलाकात में ग्राम पंचायत बिलाड़ी के सरपंच प्रतिनिधि गौर सिंह धुरू, भाजपा युवा नेता एवं पंच मुकेश वर्मा, भरत वर्मा, रोहित यदु, बिट्टू नायक समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











