Sai Cabinet Meeting Today : आज साय कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फैसला…..

Parivesh
Sai Cabinet Meeting Today

Sai Cabinet Meeting Today : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं।

READ MORE : Mahakal Aarti Live Today : मंदिर परिसर में उमड़ा भक्तों का सैलाब…..

Sai Cabinet Meeting Today : कैबिनेट बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा यह माना जा रहा है कि गाय को छत्तीसगढ़ की ‘राजमाता’ घोषित करने पर फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय इस दिशा में कदम बढ़ाने के संकेत पहले ही दे चुके हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश के विभिन्न संगठन लंबे समय से गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की मांग कर रहे थे, लेकिन अब तक किसी भी सरकार ने इस पर ठोस निर्णय नहीं लिया था। साय सरकार ने इस मुद्दे पर विचार करने का ऐलान कर चर्चा को और तेज कर दिया है।

हाल ही में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने राजधानी रायपुर में आयोजित पांच दिवसीय रामकथा के दौरान मंच से यह मांग रखी थी कि गाय को छत्तीसगढ़ की राजमाता घोषित किया जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने भी बयान दिया था कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी।

READ MORE : CG NEWS : छत्तीसगढ़ में टला बड़ा रेल हादसा: चलती ट्रेन के पहियों के नीचे फंसा लोहे का एंगल, लोको पायलट की सूझबूझ से बचीं सैकड़ों जानें

वहीं आज की कैबिनेट बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों, धान खरीदी और स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *