Monday, May 18, 2026
34.1 C
Raipur

hyderabad fire incident : अग्निकांड का वो भयावह मंजर, सिर्फ एक इमारत को नहीं, पूरे परिवार को निगल गई, पढ़िए चश्मदीदों की जुबानी

 

hyderabad fire incident :हैदराबाद : हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस में रविवार तड़के लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस भयावह हादसे में एक ही परिवार के 8 बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। मगर इस त्रासदी की सबसे मार्मिक तस्वीर तब सामने आई जब राहतकर्मियों ने पहली मंजिल पर एक महिला का शव पाया, जिसने अपने चार बच्चों को सीने से लगाकर आख़िरी सांस ली थी। इस दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया।

hyderabad fire incident :घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने जो बताया, वो रूह कंपा देने वाला था। सबसे पहले मौके पर पहुंचे मीर जाहिद ने बताया कि महिला के हाथ में एक मोबाइल फोन था, जिसकी टॉर्च जल रही थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह धुएं और अंधेरे में बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी। उसके साथ दो छोटी बच्चियां, एक लड़का और एक नवजात था। “मां ने आख़िरी पल तक अपने बच्चों को बचाने की कोशिश की,” जाहिद की आवाज़ भर्रा गई।

hyderabad fire incident :उनके साथ राहत कार्य में लगे मोहम्मद अजमत ने कहा, “हमने शवों को चादर से ढंका, पर वो दृश्य ऐसा था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।” दमकलकर्मियों ने आग में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए पास की एक दीवार को भी तोड़ा, मगर अंदर का मंजर दिल दहला देने वाला था। उसी कमरे से दो और शव बरामद हुए।

 

READ MORE:Bihar News:अनोखा प्रेम प्रसंग…बुढ़ापे में फिर खिला बचपन का प्यार, एक महिला को 60 साल के वकील के साथ हुआ मोहब्बत, जानिए ​फिर क्या हुआ

 

hyderabad fire incident :दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक राहत दल मौके पर पहुंचा, पूरा घर आग की लपटों में घिर चुका था।

hyderabad fire incident :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मां की ममता विपरीत हालात में भी अपनी संतान के लिए सबसे मजबूत कवच बन जाती है — चाहे कीमत उसकी जान ही क्यों न हो।

 

READ MORE:Bilaspur News : खेत में करंट से बुरी तरह झुलसे हार्वेस्टर चालक समेत 3 मजदूर…..

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories