Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal News : करोड़ों का सोना बरामद…..

Bhopal News : करोड़ों का सोना बरामद…..

Bhopal News
Bhopal News

Bhopal News : भोपाल: निशातपुरा पुलिस ने एक सनसनीखेज चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का सोना बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

READ MORE : Gwalior News : कॉलेज के मामूली विवाद में छात्र को सड़क पर पटककर बेरहमी से पीटा; वीडियो हुआ वायरल…

Bhopal News : फुटपाथ पर सो गया था फरियादी

यह अनोखा मामला तब सामने आया जब फरियादी ने निशातपुरा थाने में करोड़ों रुपए के सोने की चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि फरियादी सोने से भरी अपनी गाड़ी लेकर भोपाल से देहात की ओर जा रहा था। रात में शराब के नशे में वह अपनी गाड़ी को फुटपाथ पर खड़ी करके सो गया।

जब उसकी नींद खुली, तो गाड़ी में रखा करीब 2 किलो सोना गायब था। सोने की कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने तत्परता से किया खुलासा

मामले की सूचना मिलते ही निशातपुरा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए चोरी के इस बड़े मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी हुआ लगभग सारा सोना बरामद कर लिया। हालांकि, इस गिरोह का एक सदस्य अब भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

READ MORE : Rewa News : ब्लिंकिट स्टोर पर खाद्य विभाग का छापा; पैकिंग में निर्माता की जानकारी नदारद, 5 सैम्पल जब्त….

इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा आज शाम DCP (उप पुलिस आयुक्त) ज़ोन-4 मयूर खंडेलवाल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here