Gwalior News : कॉलेज के मामूली विवाद में छात्र को सड़क पर पटककर बेरहमी से पीटा; वीडियो हुआ वायरल…

Parivesh
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर में कॉलेज छात्रों की गुंडागर्दी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आईटीएम कॉलेज के एमवीए (MBA/MVA) के एक छात्र को कॉलेज के ही चार-पांच युवकों ने सड़क पर पटककर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

READ MORE : Farrukhabad Plane Crash : उद्योगपति का मिनी जेट प्लेन रनवे पर फिसलकर बाउंड्री से टकराया, टला बड़ा हादसा

Gwalior News : मामूली विवाद बना खूनी झड़प

यह घटना आज देर शाम मुरार थाना क्षेत्र के जैन मोबाइल स्टोर के सामने हुई। पीड़ित छात्र की पहचान हरिओम गौड़ के रूप में हुई है, जो आईटीएम कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कॉलेज के अंदर हुए किसी मामूली विवाद के बाद छात्रों के दो गुट बाहर आ गए। इसके बाद चार से पांच युवकों ने हरिओम गौड़ को अकेला पाकर सड़क पर घेर लिया और उसे नीचे गिराकर तब तक पीटा, जब तक वह बेसुध नहीं हो गया।

पीड़ित छात्र पहुंचा थाने, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

बेरहमी से हुई मारपीट के बाद पीड़ित छात्र हरिओम गौड़ शिकायत लेकर मुरार थाने पहुंचा। छात्र ने पुलिस को घटना के बारे में विस्तार से बताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

READ MORE : BIS Conference Bilaspur : सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मानकीकरण और साझेदारी पर विशेष फोकस…

मुरार थाना पुलिस ने छात्र की शिकायत दर्ज कर ली है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *