Monday, August 24, 2026
Home Madhya Pradesh SIDHI News : सीधी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: महिला कर्मी 8...

SIDHI News : सीधी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: महिला कर्मी 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसडीओ और इंजीनियर फरार

SIDHI News
SIDHI News

SIDHI News : सीधी : सीधी में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (RES) में रिश्वतखोरी के मामले में पुलिस ने महिला कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, RES विभाग की महिला कर्मी नेहा सिंह को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा है। वहीं, इंजीनियर, एसडीओ और सब इंजीनियर मौके से फरार हो गए।

SIDHI News : यह कार्रवाई भाजपा नेता राजकुमार की शिकायत पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि ग्राम पंचायत में पुलिया निर्माण का भुगतान कराने के एवज में एसडीओ आर.एस. पटेल, सब इंजीनियर रामाश्रय पटेल और अखिलेश मौर्य ने कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

SIDHI News : लोकायुक्त पुलिस ने नेहा सिंह को बतौर रिश्वत 8 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद महिला कर्मचारी को आगे की कार्यवाही के लिए सर्किट हाउस सीधी ले जाया गया, जहां पूछताछ जारी है।

SIDHI News : लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। एसडीओ, इंजीनियर और सब इंजीनियर के दफ्तर छोड़कर फरार होने की सूचना है, जिनकी तलाश में लोकायुक्त की टीम जुटी हुई है। यह पूरी कार्रवाई रीवा लोकायुक्त टीम द्वारा जिला मुख्यालय सीधी में संचालित RES विभाग के कार्यालय में की गई।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here