Readymade Garment Hub : रेडीमेड गारमेंट सेक्टर में बढ़ता मध्य प्रदेश…..

Parivesh

मध्य प्रदेश | Readymade Garment Hub : मध्य प्रदेश रेडीमेड गारमेंट सेक्टर में तेज़ी से उभरता हुआ राज्य बन रहा है। इसी दिशा में राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित सतगढ़ी क्षेत्र में एक विशाल रेडीमेड गारमेंट पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जो लगभग 61 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा। इस पार्क में कोलकाता और दक्षिण भारत के टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर्स ने निवेश में रुचि दिखाई है।

प्रदेश सरकार इस सेक्टर को लेकर गंभीर पहल कर रही है। 27 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लुधियाना का दौरा करेंगे, जहाँ वे टेक्सटाइल कंपनियों के साथ संभावित निवेश को लेकर चर्चा करेंगे। यह बैठक राज्य में टेक्सटाइल उद्योग को मज़बूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

इसी क्रम में इंदौर के परदेशीपुरा में एक आधुनिक “प्लग एंड प्ले गारमेंट कॉम्प्लेक्स” भी तैयार किया जा रहा है। इस कॉम्प्लेक्स में कुल 184 यूनिट चार ब्लॉकों में संचालित की जा सकेंगी, जिससे नए उद्यमियों को बिना किसी बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर लागत के व्यापार शुरू करने का अवसर मिलेगा।

सरकार के इन प्रयासों से मध्य प्रदेश रेडीमेड परिधान उद्योग में एक नया हब बनकर उभरने की दिशा में बढ़ रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *