Thursday, June 25, 2026
30.2 C
Raipur

Mahasamund Road Accident : हाईवे पर मवेशी को बचाते पलटी कार, एक ही परिवार के 3 लोगो की दर्दनाक मौत…

 Mahasamund Road Accident : महासमुंद, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे 53 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जामपाली के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

READ MORE : Viral Video : कांकेर की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, स्कूटी पर रोमांस करते युवक-युवती का वीडियो वायरल…

 Mahasamund Road Accident : झारखंड का था परिवार, चंद्रपुर से लौट रहा था

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक JH 10 CJ 1511) झारखंड के धनबाद जा रही थी। कार में सवार सभी लोग झारखंड के धनबाद निवासी एक ही परिवार के सदस्य थे, जो किसी काम से चंद्रपुर आए थे और मंगलवार को वापस लौट रहे थे।

हादसा उस वक्त हुआ, जब नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। ड्राइवर ने मवेशी को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

तीन की मौके पर मौत, दो रायपुर रेफर

इस दुर्घटना में शमा खान (32 वर्ष), जरीन खान (9 वर्ष) और आतीश खान (19 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अफरोज खान और सिबू खान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रायपुर रेफर कर दिया गया है।

READ MORE : Shilpa Shetty Case : 60 करोड़ धोखाधड़ी मामला : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को मुंबई HC से राहत नहीं, जानें कोर्ट ने क्या कहां

घटना की सूचना पर पिथौरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

MP News: खंडवा में मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, आज़ाद बना अजय

Khandwa Sanatan Dharma Conversion: खंडवा सनातन धर्म अपनाया मामले...

Related Articles

Popular Categories