Sukma News : लाखों की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार…..

सुकमा, 19 मई। Sukma News : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित था।

गिरफ्तारी जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जंगलों में की गई, जहां सुरक्षाबलों की एक टीम ने गुप्त सूचना पर दबिश दी। गिरफ्तार महिला नक्सली की पहचान मिड़ियम बुधरी के रूप में हुई है, जो पूर्व में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रही है।

पुलिस के अनुसार, बुधरी पर 13 सितंबर 2024 को मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या का गंभीर आरोप है। जांच में सामने आया कि पहले पीड़ित की पिटाई की गई, फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

फिलहाल बुधरी से पूछताछ जारी है और सुरक्षाबलों को उम्मीद है कि इससे नक्सल संगठन की अंदरूनी गतिविधियों को लेकर अहम जानकारी मिल सकती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories