kidney infection : छिंदवाड़ा-बैतूल : किडनी संक्रमण से प्रभावित बच्चों का इलाज शासन द्वारा पूरा वहन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किडनी संक्रमण से प्रभावित बच्चों के संपूर्ण उपचार का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। छिंदवाड़ा जिले के 7 और बैतूल जिले के 2 बच्चों का उपचार नागपुर के मेडिकल संस्थानों में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बच्चों को उत्तम उपचार उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उपचार नागपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज, एम्स अस्पताल, कलर्स हॉस्पिटल, न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल और गेटवेल हॉस्पिटल में किया जा रहा है। बच्चों के परिवारों के साथ कलेक्टर छिंदवाड़ा और बैतूल लगातार संपर्क में हैं और उन्हें सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

संपूर्ण राशि की व्यवस्था:
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 9 बच्चों के उपचार का खर्च प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी तरह की वित्तीय समस्या न आए।

Read More : CG News : घरघोड़ा ग्राम पंचायत में फर्जी आहरण का खुला खेल!, सचिव पर लाखों के गबन का आरोप

सहायता दल का गठन:
मुख्यमंत्री के आदेश पर कलेक्टर छिंदवाड़ा ने नागपुर में इलाज करा रहे बच्चों की सहायता के लिए तीन दल गठित किए हैं। इन दलों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट और विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। दल प्रभावित परिवारों से सतत संपर्क में हैं, जिससे उपचार प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories