Salasar Balaji Aarti Live : जयकारों से गूंजा दरबार, भक्तों की उमड़ी भारी भीड़…

Parivesh
Salasar Balaji Aarti Live

Salasar Balaji Aarti Live : आज सालासर धाम में हनुमान भक्तों का सैलाब उमड़ा। सुबह मंगला आरती के साथ ही बालाजी महाराज के दरबार में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में “जय श्री सालासर बालाजी” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

READ MORE : Sangini Women’s Club : दीप, साड़ी, नाश्ता और मेहंदी – संगिनी महिला मंडल का मेला बना ‘वन-स्टॉप फेस्टिव हब

Salasar Balaji Aarti Live : आरती के समय पुजारियों ने रजत थाल में दीप प्रज्वलित कर भगवान को तुलसी दल, गुलाब पुष्प और छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। भजनों की मधुर ध्वनि और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्त झूम उठे। सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की।

READ MORE : CG NEWS : BJP रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित: रमेश ठाकुर की टीम में 35 पदाधिकारी, ललित जयसिंग फिर बने उपाध्यक्ष

आज की आरती में राजस्थान, हरियाणा और छत्तीसगढ़ सहित देशभर से आए भक्तों ने भाग लिया। माना जाता है कि आज मंगलवार के दिन बालाजी के दर्शन मात्र से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *