CG NEWS : आरंग (रायपुर) – आरंग स्थित बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी के कर्मचारियों ने सोमवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें केवल ₹200 प्रतिदिन की मजदूरी पर 8 घंटे तक काम कराया जा रहा है। इस अन्याय के खिलाफ उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध जताया, जिसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं।
CG NEWS : कम वेतन को लेकर बढ़ती नाराजगी
CG NEWS : प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने साफ कहा कि कम वेतन और शोषण के चलते अब उनका सब्र टूट चुका है। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में कर्मचारी सड़क पर बैठ गए और वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर नारेबाज़ी करने लगे।
CG NEWS : कंपनी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं
CG NEWS : इस खबर के लिखे जाने तक कंपनी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया नहीं आई है। कर्मचारी लगातार कंपनी से उचित वेतन, काम के घंटों का निर्धारण और काम की बेहतर परिस्थितियों की मांग कर रहे हैं। यह मामला श्रम कानूनों और न्यूनतम वेतन अधिनियम को लेकर भी कई सवाल खड़े करता है, जिस पर अब स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।











