Sonam Wangchuk : सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती, पत्नी की याचिका पर सोमवार सुनवाई

नई दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि वांगचुक को बिना वैध आधार के हिरासत में लिया गया है और जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी का कोई कारण नहीं बताया।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ, जिसमें जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन वी अंजारिया शामिल हैं, सोमवार को इस याचिका पर सुनवाई करेगी। याचिका में मांग की गई है कि सोनम वांगचुक को अदालत के समक्ष पेश किया जाए, ताकि उनकी स्थिति और स्थान का पता चल सके।

Read More : Indore Crime : पारिवारिक विवाद में ई-रिक्शा चालक ने की आत्महत्या, पुलिस ने जांच शुरू की

गीतांजलि ने बताया कि एक हफ्ते से ज्यादा समय से उन्हें अपने पति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और न ही उनसे किसी तरह का संपर्क हो पाया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सोनम की रिहाई की गुहार भी लगाई थी।

Read More : Technology : रोला जमाने आ गए ये 5 ‘फ्लैगशिप किलर’ स्मार्टफोन 60,000 से कम कीमत में धांसू कैमरा और दमदार फीचर्स…

सोनम वांगचुक को लद्दाख में 24 सितंबर को हुई हिंसक झड़पों के बाद गिरफ्तार कर राजस्थान की जोधपुर जेल में भेजा गया था। याचिका में उनके मौलिक अधिकारों के उल्लंघन और हिरासत की गैरकानूनी प्रकृति को रेखांकित किया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

MP में भारी बारिश का नया दौर शुरू, जानिए आपके जिले का हाल

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्यप्रदेश मौसम अलर्ट के बीच...

Daily Horoscope: 7 जुलाई को किन राशियों का चमकेगी भाग्य? जानें व्यापार और नौकरी का हाल

Daily Horoscope: वैदिक ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 7 जुलाई 2026...

Related Articles

Popular Categories