Gwalior News : ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर अपने शाही अंदाज़ में नजर आए। दशहरे के अवसर पर ग्वालियर प्रवास पर आए सिंधिया, रॉयल थंडरबर्ड विंटेज कार को ड्राइव करते हुए दिखे। उनका यह अनूठा अंदाज देखकर समर्थक रोमांचित हो उठे और कई लोगों ने मोबाइल कैमरे में इस खास पल को कैद कर लिया। अब यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Gwalior News : सिंधिया अपने जय विलास पैलेस से विंटेज कार में सवार होकर ग्वालियर फोर्ट स्थित सिंधिया बॉयज स्कूल के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ बगल की सीट पर उनके पुत्र महा आर्यमन सिंधिया भी नजर आए।
Gwalior News : जिस विंटेज थंडरबर्ड कार को सिंधिया ड्राइव करते दिखे, वह कार भारत के गिने-चुने राजघरानों के संग्रह में से एक है। यह कार अपनी एंटीक क़ीमत, कॉन्फ़िगरेशन और स्टाइलिश डिज़ाइन के लिए जानी जाती है।
Gwalior News : गाड़ी चलाते हुए सिंधिया ने अपने समर्थकों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। उनके इस अंदाज़ ने समर्थकों का दिल जीत लिया। सूत्रों के मुताबिक, सिंधिया 5 अक्टूबर को दिल्ली रवाना होंगे।









