Sunday, March 29, 2026
36.1 C
Raipur

CG NEWS : एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भान्सी में कौशल दीक्षांत समारोह-2025 का भव्य आयोजन, राष्ट्रीय स्तर पर मिली सफलता पर हुआ सम्मान

CG NEWS : फकरे आलम खान/बचेली – बैलाडीला :एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भान्सी में दिनांक- 04 अक्टूबर 2025, शनिवार को कौशल दीक्षांत समारोह-2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनिरुद्ध कश्यप, विभागाध्यक्ष (प्रशिक्षण. सुरक्षा एवं पर्यावरण) समिल्लित हुए l कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ l

CG NEWS : कार्यक्रम में संभी ट्रेड के पासआउट प्रशिक्षुओं को आल इंडिया ट्रेड टेस्ट 2025 में सफलता अर्जित करने पर मुख्य अतिथि के कर कमलो से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया l संस्था के लिए मुख्य उपलब्धि के रूप में डीजल मैकेनिक ट्रेड के पास-आउट छात्र डोगेंद्र ने CITS परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने पर नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में आज ही के दिन देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से प्रमाण पत्र प्राप्त किया जिसे कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों एवं उपस्थित स्टाफ ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से देखा।

CG NEWS : संस्थान के प्राचार्य श्री कमलेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “हमारे प्रशिक्षुओं की उपलब्धियाँ हमारे संस्थान की मेहनत और समर्पण का परिणाम हैं जिसमे सभी स्टाफ और शिक्षकों का भरपूर योगदान रहता है । डोगेंद्र जैसे छात्र, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आईटीआई भान्सी का नाम रोशन किया जो कि एनएमडीसी एवं इस क्षेत्र के लिए गौरव का विषय हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम हर वर्ष अपने विद्यार्थियों को और बेहतर अवसर उपलब्ध कराएँ तथा उन्हें उद्योग और समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता प्रदान करें।”

CG NEWS : मुख्य अतिथि श्री अनिरुद्ध कश्यप ने अपने उद्बोधन में संस्थान की सराहना करते हुए कहा – “एनएमडीसी डीएवी प्राइवेट आईटीआई भान्सी ने जिस तरह गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, वह गर्व का विषय है। यहाँ के प्रशिक्षुओं ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियाँ हासिल कर यह सिद्ध किया है कि समर्पण और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य संभव है। यह संस्थान युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।”

CG NEWS : संस्था के चेयरमैन एवं परियोजना प्रमुख एनएमडीसी बीआईओएम बचेली काम्प्लेक्स श्री श्रीधर कोडाली ने अपने संदेश में कहा कि – “एनएमडीसी डीएवी प्राइवेट आईटीआई भान्सी ने जिस ऊँचाई को हासिल किया है, वह संस्था की गुणवत्ता, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। यहाँ से प्रशिक्षित युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में यह संस्थान कौशल विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थानों में अपनी पहचान और भी मजबूत करेगा।” कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्री एस एम शेंडे (अनुदेशक, डीजल मैकेनिक) के द्वारा किया गया तथा मंच संचालन श्री सत्यम कुमार सिंह (अनुदेशक, इंजीनियरिंग ड्राइंग ) के द्वारा संपन्न हुआ l

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories