Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG Politics : भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “वाह! अमित...

CG Politics : भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “वाह! अमित शाह जी! वाह।, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की हाउस अरेस्ट को बताया आदिवासी आवाज़ दबाने की साजिश

0
168
CG Politics
CG Politics

CG Politics : रायपुर : रायपुर में भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की घेराबंदी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने इस मौके पर भाजपा सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को निशाना बनाया।

CG Politics : भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “वाह! अमित शाह जी! वाह।” उन्होंने कहा कि जब देश के गृहमंत्री बस्तर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने गए हैं, उसी वक्त भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को रायपुर में हाउस अरेस्ट कर दिया गया। यह दर्शाता है कि भाजपा आदिवासियों की आवाज़ को दबाना चाहती है, भले ही वह आवाज पार्टी के ही अंदर से क्यों न उठ रही हो। उन्होंने इसे “प्रशासनिक दलाली” बताया और कहा कि आदिवासी भाजपा नेताओं की आवाज दबाने का यह तरीका निंदनीय है।

 

CG Politics : जानकारी के मुताबिक, ननकीराम कंवर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना देने कोरबा से रायपुर आए थे। लेकिन उन्हें गहोई भवन में ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया। ननकीराम कंवर ने कलेक्टर पर कई आरोप लगाए हैं और कहा था कि अगर कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो 4 अक्टूबर को वे धरने पर बैठेंगे। इससे पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपनी मांग रखी थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here