Indore News :द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट का मामला, स्कूटी से खेत ले जाकर युवक पर किया हमला

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News :इंदौर : द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी कुणाल चौहान के साथ चार लोगों ने मारपीट कर उसे जबरदस्ती एक स्कूटी पर बैठाकर दूर स्थित खेत पर ले जाकर दोबारा हमला किया।

 

READ MORE : Bajaj Pulsar : Bajaj Pulsar से लेकर Matter Aera तक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर मिल रहा बाइक्स पर बंपर डिस्काउंट

Indore News :इस दौरान आरोपियों ने फरियादी से दो हजार रुपये नकद भी छीन लिए। घटना की सूचना मिलने पर द्वारकापुरी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की पहचान कर ली और रात में ही उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि फरियादी और आरोपियों के बीच पूर्व में व्यावसायिक लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

 

Indore News :सूत्रों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब फरियादी भंडारे के पास खाना खाने जा रहा था। तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए खेत की ओर ले गए। वहां भी उसकी पिटाई कर उससे रुपये छीन लिए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चारों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही दस से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वर्तमान में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *