नरसिंहपुर करेली : 51 फीट ऊँचे रावण दहन के साथ दशहरा उत्सव धूमधाम से संपन्न…

Parivesh
नरसिंहपुर करेली

करेली, नरसिंहपुर। करेली पुरानी गल्ला मंडी प्रांगण में दशहरा पर्व पर सीयाराम सेना समिति एवं जय बजरंग वानर सेना समिति द्वारा परंपरागत रूप से आयोजित 51 फीट ऊँचे रावण दहन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक उत्सव मनाया।

READ MORE : Vijayadashami 2025 : जय श्रीराम के नारों के बीच छत्तीसगढ़ में हुआ रावण दहन, रायपुर में 101 फीट ऊंचे पुतले को जलाया; कई जगह बारिश ने डाली बाधा…

इस अवसर पर आकर्षक राम, लक्ष्मण और हनुमान की झाँकियाँ भी प्रस्तुत की गईं, जिसने उपस्थित जनमानस को भावविभोर कर दिया। रावण के दहन के साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूँज उठा और माहौल भक्तिमय बन गया।

READ MORE : आज का राशिफल 3 अक्टूबर 2025 : जानें सभी 12 राशियों का हाल….

यह आयोजन करेली क्षेत्र का सबसे पुराना और भव्य रावण दहन माना जाता है, जिसमें हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ सहभागिता निभाई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *